Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई, 2 चेन माउंटेंट और 8 हाइवा जब्त

सक्ती : डभरा राजस्व टीम ने 24 मार्च की मध्य रात्रि ग्राम कलमा (महानदी तट) पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 2 पोकलेन मशीन एवं 8 डंपर जब्त कर चंद्रपुर थाने में सुपुर्द किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व अमला एवं पुलिस की टीम शामिल रही। टीम में पटवारी देव कश्यप, हरिशंकर पटेल, हरमेंद्र वारे, लखनपुरी, मुकेश रमन, अंकितेश पटेल, लोकेश पटेल, चितरंजन महिलांगे एवं रामकुमार रात्रे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *