Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

शराब में कोल्ड्रिंग मिलाकर पिलाया, आरोपी गिरफ्तार

03.03.26 को जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान आरोपी सोनू दरवेश के द्वारा नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया है, जिससे बच्चों को शराब के नशे में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा नाबालिक बच्चों और उनके परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताएं कि दिनांक 3.3.26 के रात करीबन 7:30 बजे आरोपी इस सोनू दरवेश अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था इस दौरान तीन नाबालिक बच्चे भी डांस करने आ गए इस दौरान आरोपी सोनी दरवेश ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को दबाव पूर्वक पिला दिया जिससे नशा होने के कारण बच्चे उल्टी करने लगे जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया था शिकायत जांच पर आरोपी सोनू दरवेश के द्वारा नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी सोनू दरवेश ने अपने घर के सामने नाच गाने के दौरान तीनों नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया  आरोपी को विधिवत्त की गिरफ्तार किया गया है

  उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह , प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *