छत्तीसगढ़
जांजगीर के कचहरी चौक पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास मिली अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर के कचहरी चौक पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक की मौत ठंढ में होने की आशंका है, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा हो पायेगा, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.
-पुलिस के मुताबिक, शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, ठंढ के वजह से मौत होने की आशंका है, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हुई है और पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी हुई है. मृतक ने लाल टीशर्ट पहन रखा है और उसकी उम्र लगभग 60 साल के आसपास है.
