Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

धान खरीदी में लगा पूरा प्रशासनिक तंत्र, अन्य काम पड़े ठप, किसान, अधिकारी-कर्मचारी सभी परेशान!

छग सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में धान की खरीदी की जा रही है और इसके लिए पूरे प्रशासनिक तंत्र को झोंक दिया गया है. जिसके चलते काम ठप पड़े हैं और किसानों के साथ साथ अन्य लोग भटक रहे हैं. इससे अधिकारी-कर्मचारी सभी परेशान हो रहे हैं.

इधर, पटवारियों को किसान के पास मौजूद धान के सर्वे के लिए भेजा जा रहा है. जिससे किसान बेहद परेशान हैं. जानकारी के मुताबिक, टोकन कटवाने के लिए समिति अपने आईडी में फीड करेगा डाटा वो सीधे सबंधित पटवारी के PV आये में आएगा. जिसके बाद उस ऐप के माध्यम से सबंधित किसान के धान के स्टॉक का वेरिफिकेशन करेंगे, जितना क्विंटल पटवारी उसमें डाटा डालेंगे, केवल उतना ही टोकन कटेगा. ऐसे में पटवारियों की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है और इसके चलते दफ्तर में बैठ नहीं पा रहे, जिससे किसानों और लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं.

अब देखने वाली बात होगी कि इस मसले पर सरकार किस तरह से फैसले लेती है, या ऐसे ही किसान और अधिकारी-कर्मचारी परेशान होते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *