सक्ती जिले का मजदूर हुआ लिंचिंग केश का शिकार, बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर कर दी हत्या, परिजनों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार

सक्ती जिले के करही गांव का मजदूर रामनारायण बघेल केरल में लिंचिंग का शिकार बन गया है. केरल के पलक्कड़ में बदमाशों ने बांग्लादेशी घुसपैठी समझकर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और शव लेने केरल के लिए रवाना हुए है.
आपको बता दें कि करही गांव का रामनारायण बघेल, एक सप्ताह पहले मजदूरी करने केरल के पलक्कड़ गया हुआ था और वहां जाने के बाद काम के तलाश में घूम रहा था. इसी दौरान वहां के लोगों ने उसे घेर लिया और बांग्लादेशी घुसपैठी हो चोरी करने आए हो कहकर मारपीट की और मलयालम भाषा में तरह तरह के सवाल पूछे ल, आखिरकार आरोपियों ने मजदूर रामनारायण को बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी. इधर, मृतक की पत्नी और 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसका पालन पोषण करने वाला अब कोई नहीं रहा और गरीब होने की वजह से परिजनों ने सरकार से मुआवजे व शव को घर तक पहुंचाने की मांग की है. साथ ही, जानकारी मिलने के बाद परिजन केरल के लिए रवाना हो गए हैं.
फिलहाल, अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है.
लेकिन सवाल अब भी यही है की आखिर बेवजह और बगैर जानकारी के मजदूर की हत्या क्यों कर दी.
