छत्तीसगढ़
Big Breaking : RKM पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 3 मजदूरों की मौत, 7 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल, प्लांट प्रबंधक की बड़ी लापरवाही

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा में संचालित RKM पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है. यहां ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है और 7 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को ईलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. लिफ्ट को 75 मीटर तक ऊपर जानी थी, लेकिन 40 मीटर ऊंचाई पर पहुंचकर लिफ्ट गिरी है. घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश है और तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.
एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि लिफ्ट से मजदूर गिर, जिससे मौके पर 2 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं इलाज के दौरान 1 मजदूर ने दम तोड़ दिया है. बॉयलर मशीन को ठीक करने मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी लिफ्ट टूट गया और लिफ्ट सहित मजदूर गिर गए. फिलहाल, मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
