Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने सायकल सवार को कुचला, सायकल सवार की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, अड़भार में हुई घटना

सक्ती जिले के अड़भार के मेन रोड में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सायकल सवार को कुचल दिया है. हादसे में सायकल सवार राधे उराव की मौत हो गई है. वहीं आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. जिससे डभरा और सक्ती मार्ग जाम है. इधर घटना की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची हुई है. साथ ही, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

-जानकारी के अनुसार, बड़े देवगांव का राधे उराव अड़भार में वेल्डिंग शॉप में काम करता था, जहां से सायकल से घर जाने निकला था कि अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, हादसे में सायकल सवार की मौत हुई है और सड़क खून से लथपथ हो गया है. अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है और लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. फिलहाल, अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *