
जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पेंड्री स्थित श्याम सुपर मार्केट में डकैती की कोशिश करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों NSUI के नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर भी शामिल है. मामले में आरोपियों से कब्जे से 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, 2 नकाब, 1 मोबाइल और 1 बाइक बरामद किया गया है. गस्त में लगे पुलिस टीम ने आरोपियों को दौड़कर पकड़ा है.
-पुलिस के मुताबिक, रात के वक्त बदमाश सुपर मार्केट में 3 बदमाश मनीष बनवा, चैतन्य दिनकर, हितेश दिनकर नकाब पहन कर डकैती करने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस को आता देख बदमाश भाग खड़े हुए, जिन्हें पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा है. सबसे बड़ी बात NSUI ने नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर और तरुण सूर्यवंशी से बदमाशों ने पिस्टल और कारतूस खरीदी थी. इस तरह मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.
