
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ के ब्यासनगर गांव में रिटायर्ड फौजी के द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से युवक के पैर में गोली मार के मामले में. पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को गिरफ्तार किया है. मामले में लाइसेंसी पिस्टल और तलवार सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है. घायल युवक का नाम पंकज कश्यप है और गम्भीर रुप से घायल होने पर पामगढ़ CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है. जहां इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, ब्यासनगर गांव में शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर्स के पास गाली-गलौज कर रहा था, तब संचालक हिमांशु श्रीवास ने मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद हिमांशु के भाई रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. गोली चलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.
