Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में मिली महिला की लाश, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव के हसदेव नदी में महिला की लाश मिली है. मृतक महिला की पहचान जांजगीर निवासी सरोज अग्रवाल के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.

 

 

पुलिस को सूचना मिली कि लछनपुर गांव के हसदेव नदी में महिला की लाश पड़ी है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कल शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल, मौत के कारण का पता नहीं चला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *