Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

फर्जी अधिकारी! : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी अब भी फरार, ऐसे खुली पोल?

सक्ती पुलिस ने परसदा खुर्द गांव में फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. वही मामले के एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मामले में पुलिस ने 3 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त 2 बाइक और वर्दी को जब्त किया है. साथ ही, अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है.

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि परसदा खुर्द गांव के अमरीका बाई के घर में 5 आरोपी फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर पहुंचे और घर की तलाशी ली एवं शराब बनाने और शराब पिलाने की धमकी देते हुए 30 हजार रूपये की मांग करने लगे. सूचना पर सक्ती पुलिस मौके पर पुलिस और जांजगीर जिले के रहने वाले चार आरोपी नरेन्द्र गोस्वामी, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर, लोकेश राठौर को पकड़ा है. वहीं, मौके से एक अन्य आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. फिलहाल, आरोपी कब से इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इस विषय पर भी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *