छत्तीसगढ़
ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत, देवरी रेलवे स्टेशन के पास का मामला, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है. हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि देवरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है. मृतक व्यक्ति चेक शर्ट और भूरा पेंट पहना हुआ है. किसी को मृतक व्यक्ति की जानकारी हो तो सारागांव पुलिस को सूचित करे.
