Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

किराना दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

दिनांक 01.4.26 को शोभाराम साहू निवासी बिरगहनी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिरगहनी चौक में किराना की दुकान चलाता है दिनांक 31 3.2026 रात में अपनी किराना दुकान में ताला बंद करके अपने घर चला गया था अगले दिन दिनांक 1.4.2026 को सुबह आकर देखा तो इसकी किराना दुकान का ताला टूटा हुआ था अज्ञात चोरों के द्वारा इसकी दुकान में रखें राशन का सामान कीमती ₹10000 को चोरी कर लिया गया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

 

*थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता* के नेतृत्व में थाना कोतवाली के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जिसमें दो लड़के संदिग्ध हालत में घटना स्थल के आस पास समय घूमते मिले फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर संदेहियों की पहचान अमित पटेल और राजवीर सिंह निवासी वीरगहनी के रूप में हुई पुलिस टीम के द्वारा तत्काल दोनों आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के किराना दुकान में राशन का सामान चोरी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए राशन की सामग्री कीमती ₹10000 को बरामद किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *