
सक्ती नगर में इनदिनों ट्रैफिक व्यवस्था फिसड्डी साबित हो रही है, नगर के आंबेडकर चौक में घंटों तक जाम रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस तरह लोगों को सड़क पर गुजरने से जद्दोजहद करना पड़ा. सबसे बड़ी बात जाम के बाद भी कोई ट्रैफिक पुलिस या पुलिसकर्मी दिखाई नहीं पड़ा. इस तरह ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
आपको बता दें कि आज संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती है और सक्ती में मेला का भी आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है, बाउजूद इसके ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिससे लोग काफी परेशान है. अब देखने वाली बात होगी कि इस व्यवस्था को सुधरा जाता है या नहीं या ऐसे ही लोग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर परेशान होते रहेंगे.
