
जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के केराकछार गांव में 11 केवी करंट की चपेट में हाइवा ड्राइवर आ गया है और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक ड्राइवर का नाम अरविंद यादव है और वह लछनपुर गांव का निवासी था.
पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि लछनपुर गांव निवासी अरविंद यादव कोरबा जिले के जोगीपाली गांव के रेत घाट से हाइवा में रेत लेकर कही जा रहा था. तभी केराकछार गांव पहुंचा और रेत को ढकने के लिए वाहन के डाला में चढ़ा. तभी अरविंद यादव 11 केवी करंट की चपेट में आ गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.
