Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख की ठगी, आरोपी पहुंचा हवालात, ज्यादा ब्याज का लालच देकर करता था ठगी

जांजगीर की चांपा पुलिस ने शेयर मार्केट में इवेंटमेट के नाम पर 8.45 करोड़ रूपये का ठगी करने वाले आरोपी विश्वजीत देवनाथ को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, 12 अलग अलग बैंकों के पास बुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, 3 मोबाइल और 30 हजार रुपए को जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी अखराभांठा सक्ती जिला सक्ती दिनांक 30.01.2026 को थाना चांपा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एकाउंटेंट का काम करता है, जिसका जान पहचान कलकत्ता निवासी विश्वजीत देवनाथ से सन 2021 मे चाम्पा मे मेदी लाल देवांगन के माध्यम से हुआ था, जो प्रार्थी भूधर देवांगन को विश्वजीत देवनाथ शेयर मार्केट मे पैसा लगा कर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उस पर पांच प्रतिशत ब्याज प्रति महिना और साथ ही उसके द्वारा बोला गया कि जितना अधिक से अधिक लोग इसमे रकम इन्वेनस्टमेंट करेंगे उसमें भी आपको लाभ होगा ऐसा कहकर प्रलोभन दिया, उसके प्रलोभन एवं झांसे में आकर प्रार्थी एवं अन्य लोगो के द्वारा राशि 8,45,00,000 रूपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश किया गया कुछ लोगो को 8 माह एवं कुछ लोगो को एक दो माह पांच प्रतिशत ब्याज के रूप मे दिया था उसके बाद वह आना कानी, कंपनी का घाटा होना और कुछ समय बाद पुरा पैसा वापस कर दूंगा झूठा वादा करता रहा.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, आर0 आदित्य प्रताप, गोपेश्वर सिंह, म0आर0 निरमा टोप्पों एवं सायबर से प्र0आर0 विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *