Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने युवक को ठोंका, हालात गंभीर, बिलासपुर रेफर, घायल युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला अस्पताल में अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी हालात गंभीर है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. वहीं घायल की पहचान नहीं हुई है और पुलिस घायल की पहचान करने में जुटी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, घायल युवक के शरीर पर कई जगह टैटू बना हुआ है, एक हाथ में रायफल तो दूसरे हाथ में दिल का टैटू बना हुआ है, जिसमें इंग्लिश में S लिखा हुआ है, युवक ने नीले कलर का शर्ट और कत्था कलर का स्वेटर पहना है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवा से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली थाना में जानकारी अवश्य दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *