Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सारागांव के जानकी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजकुमार शर्मा पर कई गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

जांजगीर-चाम्पा के सारागांव के जानकी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजकुमार शर्मा के विरुद्ध लापरवाही, अनुशासनहीनता, विद्यालय में अनियमित उपस्थिति, तथा बाहरी निजी गतिविधियों में संलग्न रहने संबंधी कई गभीर शिकायतें हैं और जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर सहित अन्य उच्च अधिकारियों से की गई थी, किन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिसके बाद शिकायतकर्ता धर्मेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है.

 

शिकायत में बताया गया है कि राजकुमार शर्मा के विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है, तथा शासन को बिना कार्य के वेतन भुगतान करने से आर्थिक क्षति भी हो रही है. इसके अतिरिक्त वे अपने निवास ग्राम सरवानी में “माँ सिद्ध रात्रि दरबार नामक ट्रस्ट संचालित कर रहे हैं. तथा निजी धार्मिक / सामाजिक आयोजनों में निरंतर व्यस्त रहते हैं. शासकीय शिक्षक होते हुए भी वे अपनी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं. इसे लेकर शिकायत की गई है और मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *