गांजा की अवैध परिवहन करने वाले आरोपी को पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 2 लाख 27 हजार रूपये का गांजा, गांजा परिवहन करने में प्रयुक्त बाइक जब्त, बम्हनीडीह पुलिस की कार्रवाई, एक अन्य आरोपी फरार

जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह पुलिस ने गांजा की अवैध परिवहन करने वाले आरोपी राकेश बंजारे को कपिस्दा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले के एक अन्य आरोपी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 27 हजार रुपए का गांजा, 5 किलो 400 ग्राम तथा गांजा परिवहन करने में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कपिस्दा गांव में अवैध गांजा की बिक्री करने के लिए परिवहन किया जाता है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी राकेश बंजारे के कब्जे से 2 लाख 27 हजार रूपए कीमती 5 किलो 400 ग्राम गांजा तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. वहीं मामले के एक अन्य आरोपी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
पुलिस ने आरोपी राकेश बंजारे के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
