
जांजगीर-चाम्पा की नवागढ़ पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खैरताल गांव के शिव मंदिर में मूर्तियों की खंडित किया था. आरोपी का नाम शेख अनवर उर्फ छोटा फोन है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को खैरताल गांव के शिव मंदिर में मूर्तियों की खंडित होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद BNs की धारा 298 के तहत FIR दर्ज की गई. फिर आरोपी की तलाश की गई और आरोपी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन को गिरफ्तार किया गया है.
