Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कल से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत, महाकाल बाबा यादराम की दिव्य मूर्ति का होगा अनावरण, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा करेंगे अनावरण

सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव में विराजित बाबा यादराम धाम में कल 5 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. कथा का वाचन धार्मिक पथप्रदर्शिका एवं अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका प्राची देवी के द्वारा किया जाएगा. आयोजन को लेकर बाबा भक्तों, ग्रामीणों और जिलेवासियों में गजब का उत्साह है. आज महाकाल यादराम बाबा की दिव्य मूर्ति का पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा किया गया. कल 5 तारीख को मंदिर में विराजित महाकाल बाबा यादराम की मूर्ति का अनावरण भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा करेंगे. इधर श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारिया पूर्ण कर ली गई है, भीड़ को देखते हुए भव्य पंडाल बनाया गया है और आकर्षक ढंग से सजावट की गई है. आज प्राची देवी के आगमन को लेकर आयोजनकर्ता और लोगों में उत्साह रहा, यहाँ हसौद नगर में अतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से स्वगत किया गया और फिर गाड़ियों का काफिला डोंगरीडीह पहुंचा. जहां लोग बाबा की धुन पर थिरकते नजर आए.

 

 

आपको बता दें कि महाकाल यादराम बाबा के दर्शन मात्र से लोगों की तकलीफे दूर हो जाती है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचते हैं.मंदिर और कार्यक्रम के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि यह बहुत ही अनूठा पल है, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने अन्य जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. कथा की शुरुआत 5 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा है. कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है. कल सुबह 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी. वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा के द्वारा महाकाल यादराम बाबा की दिव्य मूर्ति का आवरण किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *