
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ के ब्यासनगर गांव से बड़ी खबर सामने आई है. यहां रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से युवक के पैर में गोली मार दी है. जिसे पंकज कश्यप गम्भीर रुप से घायल हुआ है और पामगढ़ CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार, ब्यासनगर गांव में शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर्स के पास गाली-गलौज कर रहा था, तब संचालक हिमांशु श्रीवास ने मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद हिमांशु के भाई रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. गोली चलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है.
