
जांजगीर के पीथमपुर गांव में रंगपंचमी से होने वाले 15 दिवसीय मेला को लेकर राजस्व टीम और पुलिस टीम ने निरीक्षण किया. यहां तैयारियों को लेकर समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और दुकान संचालकों को हिदायत दी गई. इस दौरान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, तहसीलदार राजकुमार मरावी, भरत साहू, शिव साहू सहित अन्य लोग रहे मौजूद.इधर, मेले और रंगपंचमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.
आपको बता दें कि भगवान कलेश्वर नाथ मंदिर से चांदी की पालकी में शिव की बारात निकलेगी, जिसमें देश भर के अलग-अलग अखाड़ों से सैकड़ों नागा साधु शामिल होंगे. यहां बाबा कलेश्वरनाथ के दर्शन की बड़ी मान्यता है. इस वजह से रंग पंचमी से शुरू होने वाले 15 दिवसीय मेले में हजारों लोग पहुंचते हैं. पीथमपुर में दशकों से मेले की परिपाटी चली आ रही है. जिसे लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है
