Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जिले में हो रही धान खरीदी के विषय में भ्रामक आकड़े प्रस्तुत न करे विपक्ष : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कही ये बात!

जांजगीर-चांपा :  जिले में हो रही धान खरीदी के विषय में भ्रामक आकड़े प्रस्तुत न करे विपक्ष , विष्णुदेव साय की सुशाशन की सरकार अपने वादों पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी ’’ उक्त बातें किसानो के धान खरीदी के मुद्दे पर जांजगीर-चांपा विधायक के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों के द्वारा राजस्व अनुविभागीय कार्यालय के घेराव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि किसानो के लिए धरना देना आंदोलन करना अच्छी बात है पर 20 प्रतिषत किसानों का धान नही बेचने जैसे भ्रामक आकड़े प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित करना ठीक नही। इंजी. पाण्डेय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्श 2024-25 मे जिले मे पंजीकृत 1,26,949 किसानों मे से 1,19,517 किसानों ने अर्थात 94 प्रतिशत ने अपना धान बेचा था और वर्तमान विपणन वर्ष 2025-26 मे पंजीकृत 1,26,043 किसानों मे से 1,11,517 किसान अर्थात 93 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके है और अभी 4 दिनों का समय सीमा बाकी है। जारी टोकन मे भी बिक्री न होने की बातें भी भ्रम करने वाली है जब कि अभी तक जिले मे जारी 1,27,303 टोकन मे 6,16,376 मिट्रिक टन धान की खरीदी होनी थी जिसमे से 6,05,318 मिट्रिक टन धान अर्थात 98 प्रतिशत धान जारी टोकन मे से खरीदी हो चुकी है। उन्होने आगे कहा कुछ किसानों के टोकन के लिये जो आवेदन आये है उसे सहकारिता सत्यापन कर एक दो दिनों मे टोकन जारी कर सभी किसानों का धान खरीदा जायेगा। इंजी. पाण्डेय ने कहा कि विश्णुदेव साय की सुसाशन की सरकार किसानों के हित मे किए गये वादों को शत प्रतिशत पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *