Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जिले के होटलों, ढाबों और ठेलों में घरेलू गैस का खुलेआम उपयोग!, “कुम्भकर्णी नींद में खाद्य विभाग”, उपभोक्ता की समस्या से नहीं कोई सरोकार

सक्ती : एक ओर जहां पूरी देश में गैस सिलेंडर की किल्लत हो रही है, वहीं दूसरी ओर सक्ती जिले के होटलों, ढाबों और ठेलों में जमकर घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है. ऐसे में खाद्य विभाग के जिम्मेदार अधिकार मुंखदर्शक बैठे हुए है. ऐसे में खाद्य विभाग के अधिकारियों के कार्य शैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. नहीं जांच की जा रही है और नहीं कोई कार्रवाई, जिससे होटल और ठेला संचालकों के हौसले बुलंद हैं और जमकर घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है. ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं और उनकी परेशानियों से खाद्य विभाग को कोई सरोकार नहीं है.

 

आपको बता दें कि भारत में एलपीजी गैस की किल्लत का मुख्य कारण मध्य-पूर्व (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष है, जिसके कारण आपूर्तिकर्ताओं से गैस की आपूर्ति बाधित हुई है.

अब देखने वाली बात होगी कि आखिर ठेलों और होटलों में कार्रवाई की जाती है या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *