
सक्ती जिले की डभरा पुलिस ने नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में नकली नोट खपाने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और 1 लाख 70 हजार रुपये का नकली नोट बरामद किया है. सबसे बड़ी बात इस नकली नोट का तार तेलंगाना से जुड़ा हुआ है. तीनों आरोपी नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य और मनहरण उर्फ सोहन लहरे सक्ती जिले के अलग-अलग गांव के निवासी हैं. आरोपियों ने दूसरे राज्य से 2 लाख की नकली नोट ली थी और 30 हजार रुपये को खापा लिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है.
-पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार के रसीद अहमद द्वारा कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर और जे.के. एक्सल बोंड पेपर से नकली नोट झपटे हैं. जिसके बाद फेसबुक के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में खपाने के लिए लोगों की तलाश करते हैं. इसी तरह मुख्य आरोपियों ने 2 लाख नकली नोट खपाने के लिए सक्ती जिले के 3 आरोपी नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य और मनहरण उर्फ सोहन लहरे को खपाने के लिए दिए थे. जो सक्ती जिले में 30 हजार रुपये को खापा पाये थे, जिसके बाद तेलंगाना पुलिस की सूचना पर डभरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 1 लाख 70 हजार रुपये नकली नोट को डभरा पुलिस ने जब्त किया है. मामले में आरोपियों को तेलंगाना पुलिस को सौंपा गया है. आगे की कार्रवाई तेलंगाना पुलिस के द्वारा की जाएगी. आरोपी नंदलाल जांगड़े, जवाली गांव, छतराम आदित्य, देवगांव और मनहरण उर्फ सोहन लहरे, छापोरा गांव के निवासी है.
