छत्तीसगढ़
कोसमंदा गांव के गायत्री बाल संस्कार स्कूल में 1 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, 2 स्कूल के बीच हुई प्रतियोगिता, सरपंच संजय रत्नाकर सहित अन्य लोग हुए शामिल

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के गायत्री बाल संस्कार स्कूल परिसर में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती माता की तेलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया है. यह प्रतियोगिता कोसमंदा गांव के गायत्री बाल संस्कार स्कूल और सिवनी गांव के गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल कक्षा 9 वी के मध्य हुई. इस दौरान सरपंच संजय रत्नाकर, गायत्री बाल संस्कार स्कूल के प्राचार्य शिव कुमार कश्यप, शिक्षक, शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद थे.
यहां सरपंच संजय रत्नाकर ने कहा कि खेल से प्रतिभा सामने आती है और खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है. इस लिए हर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए, जिससे प्रतिभावान छात्र-छात्रा को पहचाना जा सके.
