
जांजगीर चांपा जिले में फिर एक बार आंख का तांडव देखने को मिला है. यहां अकलतरा के बंटी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई है. घटना के बाद आसपास में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना के बाद जांजगीर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने की कवायद की गई. इसके बाद अकलतरा प्लांट से दमकल बुलाई गई. फिर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस आगजनी में कोई जन हानि नहीं हुई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है.
आपको बता दें कि 5 तारिक को बलौदा के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगी थी और मौजूद लड़के की मौत हो गई थी.
