Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
दिल्ली-एनसीआर

होली पर बवाल, गांव बना रणभूमि!, ट्रैक्टर, पिकअप, DJ सेट जलकर खाक…

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गोरखापाली गांव से बड़ा मामला सामने आया है. होली के दौरान विवाद के बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के घर में आगजनी और तोड़फोड़ को अंजाम दिया है. इस घटना में ट्रैक्टर, पिकअप, डीजे सेट और 3 बाइक जलकर खाक हो गया है. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सरपंच पति सनत कुमार पटेल व अन्य ग्रामीणों पर आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है. घटना से जुड़ा तोड़फोड़ का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. परिजनों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से घर पर हमला किया गया. इधर, घटना के बाद पूरे गांव में तनाव है. जिसके चलते गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि आखिर इस वारदात को अंजाम क्यों दिया गया है, फिलहाल, पुलिस की तफ्तीश जारी है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *