मोहम्मद सिराज का भारत में हुआ धूमधाम से स्वागत, HCA करने वाली सम्मान में कुछ खास
ReporterAugust 6, 2025Last Updated: August 6, 2025
26 2 minutes read
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने शहर हैदराबाद पहुंच गए हैं। इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बुधवार को सिराज अपने गृह नगर हैदराबाद पहुंचे। जहां उनका स्वागत धूमधाम से किया गया। मोहम्मद सिराज ने हाल में ही समाप्त हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई था।
इस ने इस टेस्ट सीरीज में 23 विकेट चटकाए। इस सीरीज में सिराज हाईएस्ट विकेट टेकर भी रहे। उन्होंने ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में 9 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था। उन्होंने सभी पांच मैच खेले और 185.3 ओवर फेंके।
हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड से रवाना होने के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीफ के साथ एक फोटो शेयर की थी। वो मुंबई टी दिलीप के साथ पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिराज कैजअल गेटअप में नजर आए। इसी बीच सिराज से सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए अनुरोध किए गए, लेकिन वह हैदराबाद के लिए उड़ान पकड़ने के लिए जल्दी से कार में सवार होकर वहां से निकल गए। हैदराबाद में प्रशंसक पहले ही उनके स्वागत के लिए तैयार थे।
इस बीच हैदराबाद क्रिकेट संघ से जुड़े एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है। हम सिराज के लिए निश्चित रूप से सम्मान का कुछ खास योजना बनाएंगे। अभी वो कुछ दिन हैदराबाद में रह सकते हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
सिराज ने ओवल टेस्ट मैच में पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत ने 374 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे इंग्लैंड को 367 रन पर आउट करके छह रन से अपनी सबसे करीबी जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट
गेंदबाज़ का नाम
मैच
विकेट
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वर्ष
जसप्रीत बुमराह
5
23
5/64
2021-22
मोहम्मद सिराज
5
23
6/70
2025
भुवनेश्वर कुमार
5
19
6/82
2014
ज़हीर ख़ान
3
18
5/75
2007
इशांत शर्मा
5
18
5/51
2018
मोहम्मद सिराज
5
18
4/32
2021-22
सुभाष गुप्ते
5
17
4/76
1959
चेतन शर्मा
2
16
6/58
1986
सुरेंद्र नाथ
5
16
5/75
1959
भागवत चंद्रशेखर
3
16
5/127
1967
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सिराज का प्रदर्शन
सिराज ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में दो विकेट लिए और 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने सात विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 70 रन देकर 6 विकेट शामिल हैं। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सिराज ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में दो विकेट लिए। चौथे टेस्ट में वह पहली पारी में 140 रन देकर केवल एक विकेट ही ले पाए।
पांचवें टेस्ट में सिराज ने पहली पारी में 86 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 104 रन देकर 5 विकेट लिए। 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में वो 7 बार 4 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।
ReporterAugust 6, 2025Last Updated: August 6, 2025