Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

विपक्ष की आवाज को दबाने पुलिस का दुरुपयोग, MLA बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश : विधायक प्रतिनिधि नीलम चंद्रा

सक्ती : जैजैपुर के विधायक एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि विष्णु देव साय सरकार और भाजपा के नेतृत्व में पुलिस तंत्र अब लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा नहीं, बल्कि तानाशाही रवैये को बढ़ावा देने का माध्यम बन चुका है. जो सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग करती है, वह कार्रवाई कानूनसम्मत नहीं बल्कि राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित होती है। यह गिरफ्तारी भी न्याय की प्रक्रिया नहीं, बल्कि विपक्ष को डराने और चुप कराने का एक प्रयास है। भाजपा सरकार यह भ्रम पाल रही है कि दमन और दबाव की राजनीति से वह विपक्ष को कुचल देगी, लेकिन यह उसका सबसे बड़ा भ्रम है। लोकतंत्र में आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। साय सरकार की इस बदले की भावना से की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता बालेश्वर साहू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनके सम्मान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगा।

ये सभी बाते जैजैपुर के विधायक प्रतिनिधि नीलम चंद्र ने कही है. उन्होंने आगे भी कहा कि यह केवल षड्यंत्र है, क्यों कि मामला 2015-2020 है तो पहले क्यों कार्रवाई की गई. ऐसे में साफ दिख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *