
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर हुई है. टक्कर में बाइक सवार युवक आनंद सिदार की दर्दनाक मौत हो गई है, वही दूसरी बाइक पर सवार विक्रम चौहान और टीकम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया.
मामले में डभरा थाना के ASI हरनारायण ताम्रकार ने बताया कि नवापारा गांव के रहने वाले विक्रम चौहान और टीकम चौहान, अपने साथी को बैठकर बाइक में सवार होकर डभरा से अपने गांव नवापारा जा रहे थे और आनंद सिदार बाइक में सवार होकर नवापारा से डभरा जा रहा था, तभी दोनों की बाइक नवापारा गांव में ही आपस में टक्कर हो गई. जिससे आनंद सिदार की मौत हो गई है. वहीं, विक्रम चौहान और टीकम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायलों का डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है. वहीं मृतक आनंद सिदार के शव को पंचनामा कार्रवाई कर मर्चुरी में रखवा दिया गया है. आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, लेकिन घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और रो -रोकर बुरा हाल हैं.
