
जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण में बड़ा हादसा टल गया है, लेकिन पेंड के गिरने से स्कोर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है. हालांकि, घटना के वक्त वाहन में कोई नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया है.
-जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण में प्राचीन मेले का आयोजन हो रहा है. जहां स्कोर्पियो सवार मेला देखने पहुंचे थे और वाहन को पार्किन में खड़ी किया था, तभी कमजोर और सूखा पेड़ अचानक वाहन के ऊपर गिर गया और वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है. राहत की बात रही कि वाहन और आसपास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. लेकिन घटना के बाद लोग डरे हुए हैं.
