Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने कमरीद गांव से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा की सारागांव पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी राम यादव को कमरीद गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि राम यादव, देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी राम यादव के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी राम यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *