Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मनरेगा कार्य में अनियमितता, तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सीईओ ने किया बर्खास्त

सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने मनरेगा कार्य में अनियमितता पर कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 07 जनवरी 2026 को दैनिक समाचार में प्रकाशित शीर्षक “मनरेगा में 19.28 लाख की अनियमितता, काम शून्य, भुगतान पूरा” के संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत गोबरा, जनपद पंचायत डभरा में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2023 में स्वीकृत कार्य (समुदाय के लिए शाखा नहर का कार्य, पुनरुद्धार कार्य – छुहीपाली माइनर एवं सिंघरा वितरक) की जांच कराई गई।

 

मौका जांच में उक्त स्वीकृत कार्य कराया जाना नहीं पाए जाने पर कार्यालयीन पत्र के माध्यम से नियमानुसार आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब चाहा गया। तत्पश्चात कार्यालयीन पत्र द्वारा अंतिम अवसर प्रदान करते हुए तकनीकी सहायक जनपद पंचायत डभरा संजय धीरहे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर प्रस्तुत करने कहा गया। संजय धीरहे द्वारा प्रस्तुत जवाब में संबंधित कार्य नहीं किया जाना स्वीकार किया गया, साथ ही गलत तरीके से मूल्यांकन किया जाना भी पाया गया। उक्त कृत्य को अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में पाते हुए छत्तीसगढ़ संविदा सेवा भर्ती नियम 2012 के तहत तकनीकी सहायक जनपद पंचायत डभरा संजय धीरहे की सेवा समाप्त की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *