Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षक शैलकुमार पांडेय को महामहिम राज्यपाल ने अतिथि बना कर किया सम्मानित

“कोई कार्य छोटा नही होता बस कार्य करने वालो मे लगन व इच्छा शक्ति हो ” छोटा सा प्रयास आज महामहिम राज्यपाल का अतिथि बना दिया. उक्त बातें नवाचारी शिक्षक शैल कुमार पांडेय ने कही है. पन्नी मुक्त, पर्यावरण सुरक्षा पर कार्य कर आश्रम को अन्य शालाओ के लिए प्रेरणा बना रहे है शैल पांडेय. छोटे छोटे बच्चे जब आत्मविश्वास के साथ बोलते है की हम पन्नी मुक्त विद्यालय बनायेगे तो उनको अच्छे मार्ग दर्शन करना शिक्षक का कर्तव्य होता है।

 

लोक भवन रायपुर मे 26 जनवरी 2026 को सायंकालीन आयोजित स्वागत समारोह (एट होम) मे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर मे ख्याति प्राप्त विभिन्न विधाओ के सम्मानित 38 उत्कृष्ट सदस्यों को चयनितकर राजभवन के स्वागत समारोह मे जिला नोडल अधिकारी राकेश अग्रवाल सहित चयनित सदस्यों को आमन्त्रित किया गया। सक्ति जिले से तीन विशिष्ट सदस्यों का चयन किया गया जिसमे शैलकुमार पांडेय, प्रधान पाठक, राष्ट्रीय स्तर के कार्य क्रम मे पेड़ पौधे, जल संवर्धन एवम प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण सुरक्षा पर प्रदर्शन, को सम्मान समारोह भेजा गया। वहाँ राज्यपाल महामहिम रमन डेका एवम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ परिचय कर ससम्मान भोज कर सम्मानित किया गया। महामहिम के भव्य आयोजन मे सम्मिलित होकर सभी सदस्यों के साथ महामहिम ने फोटो सेशन किया।

 

 

ज्ञात हो की प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय 2024 से आश्रम में ग्रीन डे मना रहे है जिसमे अपना अभियान के तहत आश्रम को पन्नी मुक्त रखने, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण पर इको कल्ब के माध्यम से आश्रम के बच्चो में पर्यारण संचेतना जागृ त कर बच्चो को पेड़ पौधे के प्रति सम्मान ,सुरक्षा,देखभाल की प्रेरणा जगा रहे है जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर मे प्रदर्शन भी कर चुके है।5 वर्षो मे आश्रम मसानियाखुर्द कैसे कैसे छात्रों, शिक्षको, कर्मचारियों के साथ बदला आज भौतिक रूप से दिख रहा है। आश्रम मे आने वाले सभी प्रकार के पन्नी को बच्चे एक खाली बॉटल मे इकट्ठा कर रहे है यहाँ से फिर बाहर प्रदूषण नही हो इसलिए इसे यही रोकने का प्रयास जारी है। जिसे कार्य क्रम मे बताया गया। सभी छात्रों, शिक्षक, प्रधान पाठक, संस्था को आई जेन, ग्रीन डे कार्य क्रम मे सम्मानित किया गया है।
जिले के सभी सम्मानित सदस्यों को कलेक्टर विकास तोपनो, अपर कलेक्टर, बी लकडा , जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमोदनी द्वेवदी, सहायक आयुक्त स्वपनिता सिंह, पूर्व आनुविभागीय अधिकारी रैना जमील, खंड शिक्षा अधिकारी  दिलीप पटेल , बी आर सी जी आर दिनकर, परशुरामसेवा समिति सक्ति के सदस्य सुमित शर्मा, ब्रजेशशर्मा चंद्रप्रकाश तिवारी, रविंद्र मिश्रा, सक्ति  योगेश तिवारी, बिलासपुर,  कमल मुखर्जी बिलासपुर ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *