
कोरबा जिला प्राकृतिक संपदा से भरपूर है, ऐसे में सर्पो की काफी संख्या हैं, सबसे विषयले किंगकोबरा सांप इसी जिले में पाया जाता है. इसी तरह पान की दुकान पर तो कही साउंड सिस्टम बॉक्स में सांप देखने को मिल रहा है. सांप देखते ही लोग डर गए और सर्पमित्र को सूचना दी गई. सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है.
यहां रिसदी स्थित पान दुकान में एक करैत देखा गया तो वहीं कोहाडिया में साउंड सिस्टम की बॉक्स में कोबरा की फुंकार देखने को मिली. दोनों ही जगह सूचना मिलने पर सर्पमित्र की टीम पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में सांपो को छोड़ दिया गया.
