Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, मृतकों में 2 सेना के जवान

जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकली गांव में NH-49 पर स्कार्पियो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई है. हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अन्य 3 घायलों हैं, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. सभी मृतक, नवागढ़ के रहने वाले थे और बारात से लौटते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ है. सभी मृतक और घायल, एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. 5 मृतकों में से 2 सेना के जवान भी बताए जा रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति की कुछ दिनों पहले शादी हुई थी.

दरअसल, नवागढ़ से स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात गए थे. वहां से लौटते वक्त देर रात सुकली गांव में NH-49 पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रक के टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की भी मौत हो गई, वहीं अन्य 3 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है. हादसे में नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के 5 लोगों की मौत के बाद लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जुटी हुई है. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर, वाहन छोड़कर फरार है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 

 

फिलहाल, घटना कैसे हुई यह जांच का विषय है, लेकिन NH-49 पर कई हादसे हो गए हैं, लेकिन लोगों की मौत के बाद भी पुलिस या जिला प्रशासन एक्टिव हो पाता है, हादसों के पहले किसी को कोई मतलब नहीं रहता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *