महाकाल यादराम बाबा धाम में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व, हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त, गजब का दिखा उत्साह..

सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव में विराजित महाकाल यादराम बाबा के दिव्य दरबार में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. होली पर्व को लेकर बाबा भक्तों में उत्साह रहा और हजारों की संख्या में बाबा भक्त पहुंचे. यहां बाबा भक्त यादराम बाबा के गीत पर थिरकते नजर आए. इस दौरान देव साहू, भाजपा किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष, सक्ती, कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग सक्ती के जिलाध्यक्ष विजय चंद्रा, छापोरा भाजपा मंडल के मंत्री लकेश्वर साहू, मंदिर के संचालक धनीराम साहू, शिक्षक हानन कुमार साहू (बड़े जीजा), शिक्षक दादूराम साहू, (छोटे जीजा), लीलाराम साहू समिति प्रबंधक चिसदा भातमाहुल, बाबा भक्त बद्री साहू, डोंगरीडीह, डॉ. विजय साहू, शिवकुमार साहू, देवी सिंह सिदार, संतोष यादव, नरेंद्र साहू, हरिशंकर साहू, शौकी साहू, बद्री साहू कोसमन्दा आदि मौजदू रहे.

मंदिर के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि 3 मार्च की रात्रि होलिका दहन किया गया, होलिका दहन से पहले यादराम बाबा और होलिका माता, भक्त प्रह्लाद की पूजा- अर्चना की गई. फिर अतिथियों के द्वारा श्रीफल तोड़कर होलिका दहन किया गया. इसके बाद मौजूद लोगों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. सबसे खास बात यहां मौजूद बाबा भक्त महाकाल यादराम बाबा के गीत पर थिरके. वहीं यादराम बाबा के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा. बाबा यादराम के प्रति लोगों में बड़ी आस्था है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों और ओड़िसा राज्य से बाबा भक्त, बाबा धाम पहुंचे है और पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक भीड़ रही. यहां हजारों भक्त इस होली के पावन पर्व के साक्षी बने. यहां हर साल भव्यता के साथ होली का पर्व मनाया जाता है और लगातार भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है.

भक्तों की मानें तो बाबा के दरबार में श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी-अपनी पीडा लेकर भक्त पहुंचते हैं. डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा धाम पहुंचने वाले भक्तों में महाकाल यादराम बाबा के प्रति काफी आस्था है. बाबा यादराम धाम पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जो भी अपनी पीडा लेकर आते हैं, वे बाबा धाम से कभी खाली हाथ नहीं लौटते, उन्हें पीड़ा से निजात मिल जाती है, इसलिए दूर-दूर से भक्त, बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. सबसे खास बात यहां सर्प बिच्छू का भी विष बाबा कुछ पल में उतार देते हैं और यह सब चमत्कार देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं.
