Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

गांजा की तस्करी, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जांजगीर : अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि 2 व्यक्ति रेल्वे स्टेशन  के पास एक बैग में भारी मात्रा में गांजा रखे हुए है कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर घेरा बंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्ति जो रेल्वे स्टेशन के पास एक बैग काला कलर का रखे हुए थे दो व्यक्ति मिले जिसका नाम पता पूछने पर 01. तरूण सेन निवासी ग्राम गरियाबंद रावणभाठा थाना गरियाबंद 02. प्रतीक मिश्रा निवासी बिरगांव धाना उरला जिला रायपुर  का रहने वाले बताये, पूछताछ करने पर मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा बेलपहाड़ से लाना बताएं एवं तलाशी लेने पर उनके पास से चार पैकेट में 4 केजी मादक पदार्थ गांजा कीमती दो लाख रूपये का बरामद हुआ जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने पर विधिवात गिरफ्तार किया गया एवं दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

निरीक्षक भास्कर शर्मा , उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, राजारात्रे,  राज पांडे एवं रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ प्रधान आरक्षक. आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार
रणवीर का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *