सेंट जेवियर विद्यालय में फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रोत्साहित करना

जांजगीर-चाम्पा : अकलतरा के सेंट जेवियर्स विद्यालय में फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मांटेसरी ग्रुप के द्वारा किया गया. इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के माताओं ने बड़े ही उत्साह और जोश के साथ भाग लिया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को घर पर बने पौष्टिक व्यंजन बनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा रचनात्मक स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था.
प्रतियोगिता में माता ने स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीप्ति सारथी नगर पालिका अध्यक्ष रही, निर्णायक मंडल ने व्यंजनों का मूल्यांकन सजावट स्वाद और प्रस्तुति के आधार पर किया. विजेताओं प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं महिलाओं के आत्मनिर्भरता तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है.
