Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

हार्वेस्टर ने कुचला, किसान की मौत, सदमें में परिजन

जांजगीर के चाम्पा थाना क्षेत्र के कोसमन्दा गांव में हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई है. किसान का नाम सतनाम सूर्यवंशी है और वह कोसमन्दा गांव का ही निवासी था. खेत में फसल काटने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना की सूचना के बाद चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.

 

 

-जानकारी के अनुसार, कोसमन्दा गांव के खेत में फसल काटने का काम चल रहा था, तभी किसान सतनाम सूर्यवंशी, हार्वेस्टर की चपेट में आ गया. हादसे के बाद उसे चाम्पा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, शव का पंचनामा कार्रवाई की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *