Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

महाकाल यादराम बाबा का दिव्य दरबार, जहां हर बार होली होती है खास!…

सक्ती. सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव के महाकाल यादराम बाबा धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति धूमधाम से होली का पर्व मनाया जाएगा. जिसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है. होली पर्व को लेकर बाबा भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है और हजारों बाबा भक्तों की भीड़ होने की संभावना है. यहां बाबा धाम को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा.

 

 

मंदिर के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि 03 मार्च की रात्रि होलिका दहन किया गया, होलिका दहन से पहले यादराम बाबा और होलिका माता, भक्त प्रह्लाद की पूजा-अर्चना की जाएगी. बाबा यादराम के प्रति लोगों में बड़ी आस्था है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों और ओड़िसा राज्य से बाबा भक्त, बाबा धाम पहुंचते है.

भक्तों की मानें तो महाकाल बाबा यादराम के दिव्य दरबार में श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी-अपनी पीडा लेकर भक्त पहुंचते हैं. डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा धाम पहुंचने वाले भक्तों में महाकाल यादराम बाबा के प्रति काफी आस्था है. जो भी अपनी पीडा लेकर आते हैं, वे बाबा धाम से कभी खाली हाथ नहीं लौटते, उन्हें पीड़ा से निजात मिल जाती है, इसलिए दूर-दूर से भक्त, बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *