Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

2 चचेरी बहनों की मौत, खेलते-खेलते मौत के गाल में समा गए दोनों, ऐसी हुई घटना?

जांजगीर क्षेत्र के कनई गांव में कुआं में डूबने से 2 बच्चियों की मौत हो गई. दोनों बच्चियां, चचेरी बहन हैं. एक 6 साल की अस्मिता दरवेश है, तो दूसरी 4 साल की प्रिंसी दरवेश है. घटना के बाद परिजन, सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद पुलिस भी जिला अस्प्ताल पहुंची है, जहां दोनों बच्चियों के शव को लाया गया है.

 

 

दरअसल, कनई गांव में बाड़ी में बच्चियां खेल रही थी और खेलते-खेलते कुएं में गिर गई. कुछ देर बाद परिजन ने खोजबीन की और बाद में कुएं में दोनों बच्चियां दिखी. इसके बाद, दोनों बच्चियों को कुएं से निकालकर जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया. यहां डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, घटना के बाद परिजन सदमें में हैं और गांव में मातम का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *