बिर्रा में साइबर जागरूकता और ट्रैफिक सुरक्षा जन जागरूकता अभियान, सिलादेही गांव के साप्ताहिक बाजार में की गई जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू के द्वारा सिलादेही गांव के साप्ताहिक बाजार में नागरिकों को साइबर जागरूकता और यातायात सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में बाजार में आने वाले आम जनता को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
यहां, निरीक्षक जय कुमार साहू ने लोगों को बताया कि साइबर अपराध जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन लेन-देन में सुरक्षा उपाय अपनाना कितना महत्वपूर्ण है। साथ ही, यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। ग्राम कोटवार एवं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लोगों से व्यक्तिगत अनुभव साझा कर उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
