Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

किसानों की धान खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाम्पा SDM कार्यालय का किया घेराव, जैजैपुर विधायक, जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा : किसानों की धान खरीदी की मांग को लेकर चाम्पा शहर में कांग्रेस कमेटी के द्वारा एसडीएम दफ्तर का घेराव किया गया. जहां SDM को ज्ञापन सौंपा गया है.

कांग्रेसियो ने बताया कि जब तक किसानों के धान का एक-एक दाना नहीं खरीदा जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है. तथा आगे भी सड़क से सदन तक किसानों की आवाज बुलंद करती रहेगी.

एसडीएम कार्यालय घेराव कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष सुनील साधवानी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *