Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने प्रशासनिक फेर बदल की, 5 तहसीलदार, 1 अतिरिक्त तहसीदार और 2 नायब तहसीलदार का तबादला

जांजगीर-चाम्पा जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इसका आदेश जारी किया है.
अकलतरा तहसीलदार राशिभषण सोनी को बम्हनीडीह, बम्हनीडीह तहसीलदार अविनाश चौहान को अकलतरा भेजा गया है. इधर, शालिनी तिवारी, अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा को अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ बनाया गया है. तहसीलदार पामगढ़ महेंद्र लहरे को तहसीलदार शिवरीनारायण की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं तहसीलदार शिवरीनारायण टिकेन्द्र नुरूटी को बलौदा भेजा गया है. अमरनाथ श्याम, तहसीलदार बलौदा को पामगढ़ भेजा गया है.
नायब तहसीलदार शिवरीनारायण संजय बरेट को बम्हनीडीह का नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चंद्रकुमार साहू, नायब तहसीलदार बम्हनीडीह को नायब तहसीलदार शिवरीनारायण बनाया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभावशील है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *