Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को सिटी कोतवाली पुलिस ने धुरकोट गांव से किया गिरफ्तार, 23 हजार 500 रुपए, 3 मोबाइल जब्त

जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को धुरकोट गांव से गिरफ्तार किया है और तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 23 हजार 500 रूपए, 3 मोबाइल और 52 पत्ती को जब्त किया है.

 

 

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी विनोद खरे, सरोज थवाईत, मनोज कुमार साहू के कब्जे से 23 हजार 500 रूपये, 3 मोबाइल और 52 पत्ती ताश को जब्त किया है।

पुलिस ने तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *