
सक्ती जिले के बाराद्वार में निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसका सैकड़ो लोगों ने लाभ उठाया. यहां लोगों के स्वास्थ्य का जांच कर दवाई का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद को बढ़ावा देना है, क्यों कि आयुर्वेद भारत की एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, बाराद्वार नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और आयुष विभाग के डॉक्टर सहित स्टाफ मौजूद रहे.
-शिविर के लाभार्थियों ने बताया कि आयुर्वेदिक दवा से कोई नुकसान नहीं होता, शिविर उसे उन्हें लाभ मिला है और सभी को आयुर्वेद को अपनाना चाहिए, ताकि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली जीवन में बनी रहे.
-इधर, आयुष विभाग के नोडल अधिकार डॉ. जवाहर लाल बंजारे और नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुष को जन-जन तक पहुंचने के लिए और लोगों के स्वास्थ्य के जांच के लिए यह आयोजन किया गया था, जिसका लोगों ने बढ़-चढ़कर लाभ लिया. शिविर में जिले के 10 से ज्यादा डॉक्टरों ने सेवा दी है.
