
सक्ती : जिला पंचायत सक्ती के क्षेत्र क्रमांक- 01 के सभापति आयुष शर्मा, प्रयासों से बाराद्वार को विद्युत वितरण केंद्र को उप संभाग बनाया गया है. सभापति आयुष शर्मा ने इसकी मांग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की थी, जिसके बाद CM ने मांग के संबंध में निर्देशित किया, जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देशो के परिपालन में विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए. इसे उप संभाग का दर्जा देने की अनुशंसा की है.

सभापति आयुष शर्मा ने कहा कि बाराद्वार को संभाग का दर्जा मिलने से आसपास के क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को सक्ती जाना पड़ता था और समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिससे उन्हें राहत मिलेगी.
